News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

पीकेएल-12: यूपी योद्धाज की रोमांचक जीत, 8 अंकों के घाटे से वापसी कर पटना पाइरेट्स को हराया

मुकाबले की शुरुआत दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर के साथ हुई। यूपी के कप्तान सुमित ने शुरुआती अंक दिलाए, लेकिन पटना के अयान के मल्टीपॉइंटर रेड और मजबूत डिफेंस ने यूपी को पीछे धकेल दिया। पहले हाफ तक स्कोर 19-13 से पटना के पक्ष में था।

ब्रेक के बाद यूपी ने रणनीति बदली और सुपर टैकल में आशू ने अयान को लपकते हुए टीम को गति दी। इसके बाद सुमित और भवानी के शानदार टैकल्स ने पटना को ऑलआउट कर यूपी को 26-25 से बढ़त दिला दी। आखिरी पलों में गगन के मल्टीपॉइंटर रेड और सुमित के निर्णायक टैकल ने यूपी की जीत सुनिश्चित कर दी।

Leave a Reply