2703 टीमें 532 सुपरवाइजरों के पर्यवेक्षण में घर-घर ढूंढेंगी कुष्ठ रोगी
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह द्वारा किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार द्वारा बताय कि कुष्ठ रोगी खोजी अभियान आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित है। जिसमें एक आशा एवं पुरुष कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेंगे।
प्रशिक्षण देते हुए जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ भास्कर अग्रवाल ने बताया कि जिन स्थानों पर आशा उपलब्ध नहीं है, उन स्थानों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वयंसेवकों को लगाकर टीम बनाई जाएगी। इन टीमों के कार्य के पर्यवेक्षण के लिए पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर लगाया जायेगा जो टीम के कार्य का पर्यवेक्षण करेगा।