दक्षिणी-पूर्व मानसून के सक्रियता से बस्तर अंचल के मौसम में होने लगा बदलाव
दक्षिणी-पूर्व मानसून के सक्रियता से बस्तर अंचल के मौसम में होने लगा बदलाव
जगदलपुर, 20 मई (हि.स.)। दक्षिण पूर्व मानसून दक्षिण अरब सागर और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप के शेष हिस्से, अंडमान सागर और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग में अगले एक दो दिनों में सक्रिय होने की संभावना है ।
बस्तर का भूगर्भीय क्षेत्र समुद्र तल से 550 शाई आगमन के संकेत पूर्व से ही मिलने लगता है। मानसून दस्तक देने की शुरुआत बस्तर में पूर्व से आभास होने लगता है। यही कारण है, कि पिछले कुछ दिनों से दोपहर के बाद बस्तर अंचल के मौसम में लगातार बदलाव होने के साथ बारिश हाे रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार वायुमंडल में पश्चिमी विक्षोभ 61 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में मध्य क्षोभमंडल में स्थित है। एक द्रोणिका मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
————–