News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

खेल राज्यमंत्री ने पलवल में मानसून से पहले सफाई अभियान किया शुभारंभ

खेल राज्यमंत्री ने पलवल में मानसून से पहले सफाई अभियान किया शुभारंभ

पलवल, 19 मई (हि.स.)। जिले में मानसून से पहले शहर को स्वच्छ बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेल राज्यमंत्री ने सोमवार को हथीन मोड पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर में तीन माह तक स्वच्छता अभियान चलेगा। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इससे बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं होगी। शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों को समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि पलवल में सफाई के लिए जन भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की, कि वे नालों में कूड़ा न डालें। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में नगर परिषद का सहयोग करें।

Leave a Reply