भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एम.पी. बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई, कहा- बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एम.पी. बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई, कहा- बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव
भोपाल, 6 मई (हि.स.)। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा डीपीएसई मुख्य परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि दसवी और बारहवीं की परीक्षा में फिर से बेटियां अव्वल आयी हैं। हमारी बेटियां प्रदेश का मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही है। उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अपनी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं ला पाए हैं, वे हताश न हों और पूरी लगन के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
—————