News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

नैनीताल, 25 सितंबर । डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन की प्रक्रिया आयोजित हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिये तीन प्रत्याशियों सहित विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। यदि नामांकन सही पाये जाते हैं तो छात्रा उपाध्यक्ष व सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों के साथ ही सांस्कृतिक सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि और सभी संकाय प्रतिनिधियों के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना पहले ही तय हो गया है।

पहली बार छात्राओं के लिये पद आरक्षित होने के साथ विशेषकर संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पदों पर छात्राओं के बीच दिलचस्प मुकाबले होने की संभावना नजर आ रही है।

अध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार और हिमांशु आर्य ने नामांकन कराया। वहीं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कुणाल वेदी और अभिषेक रैकुनी ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं सचिव पद के लिए कमल कार्की, संयुक्त सचिव (छात्रा) पद पर अनुष्का पुरी और गौरी, तथा कोषाध्यक्ष (छात्रा) पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा ने नामांकन किया।

इसी तरह सांस्कृतिक सचिव पद के लिए हर्षित जोशी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तन्मय भंडारी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि विभिन्न संकायों के प्रतिनिधि पदों के लिए कला वर्ग से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन से सानिध्य उप्रेती ने नामांकन कराया।

नामांकन प्रक्रिया के दौरान परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज आर्य, प्रो. ललित तिवारी, प्रॉक्टर डॉ. हरीश बिष्ट, प्रो. आरसी जोशी, डॉ. गगन होती, डॉ. नीलू लोधियाल, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. गीता तिवारी, डॉ. दीपिका पंत, डॉ. महेश आर्य, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. मोहित रौतेला, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. सीता देवली, नंदा बल्लभ पालीवाल और बृजेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply