News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः बाइक चालक की मौत के मामले में ट्रेक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

राजगढ़ः बाइक चालक की मौत के मामले में ट्रेक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

राजगढ़, 6 मई (हि.स.)। सुठालिया थाना क्षेत्र में ग्राम गिंदौरहाट-बिसोनिया जोड़ के नजदीक दो सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को मर्ग जांच के आधार पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल को ग्राम नापानेरा निवासी ईश्वरसिंह पुत्र जगन्नाथसिंह सौंधिया अपनी मां लाड़बाई के साथ बाइक से सिलपटी गांव की तरफ जा रहा था तभी गिंदौरहाट- बिसोनिया जोड़ के नजदीक तेज रफ्तार ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 39 एडी 4519 ने बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चालक ईश्वरसिंह की मौत हो गई थी वहीं उसकी मां लाड़बाई को गंभीर चोटें लगी थी। पुलिस ने मर्ग जांच के आधार पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया।

—————

Leave a Reply