कैदियों की निगरानी के लिए वॉच टावर निर्माण का उपायुक्त ने दिया निर्देश
कैदियों की निगरानी के लिए वॉच टावर निर्माण का उपायुक्त ने दिया निर्देश
खूंटी, 18 मार्च (हि.स.)। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने की। बैठक में उपायुक्त ने कारा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने जेल सुरक्षा को मजबूत बनाने, कैदियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त वॉच टावर निर्माण करने और जेल परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही सुरक्षा उपकरणों जैसे सीसीटीवी की स्थिति का आकलन करते हुए उनकी समय पर मरम्मत और अद्यतन करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने सभी से समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि जेल सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो। इसके अलावा कारा में कैदियों के लिए ससमय हेल्थ चेकअप कैम्प, एम्बुलेंस की व्यवस्था, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों का आयोजन सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जेल अधीक्षक, डीएसपी, एसडीपीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
—————