News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ , 20 नवंबर ।शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर आज आरोपित प्रवीण कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

33 वर्षीय स्थानीय महिला ने आरोपित प्रवीण कुमार प्रधान निवासी ग्राम भाठनपाली के विरुद्ध शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में उसकी जान-पहचान प्रवीण कुमार प्रधान से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वर्तमान में महिला चक्रधरनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहती थी, जहां आरोपित का आना-जाना था। पीड़िता के अनुसार4 दिसंबर 2024 को आरोपित ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसे अपने किराये के मकान में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद भी समय-समय पर शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा

18 जनवरी 2026 को आरोपित महिला के घर पहुंचा और विवाद करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करने से साफ इंकार करते हुए धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपित के विरुद्ध अपराध क्रमांक 98/2026, धारा 351(3), 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपित फरार हो गया था।आज आरोपी के ग्राम भाठनपाली में देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद आरोपित प्रवीण कुमार प्रधान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है

Leave a Reply