News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
UP

फर्रुखाबाद : वाहन की टक्कर से घायल काे अज्ञात ट्रक ने कुचला, माैत

फर्रुखाबाद की ओर से आए अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान धीरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय नितिन राठौर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक नितिन धीरपुर चौराहे पर हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आई अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल अवस्था में वहीं पड़े रहे। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे और करीब 10 मिनट बाद वहां से तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात ट्रक ने घायल नितिन को कुचल दिया। गंभीर हालत ओं में उसे सीएचसी में पंहुचाया गया, जहां डॉ. सनी मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उप निरीक्षक सुनील कुमार गोयल ने उसका पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दरोगा ने बताया कि अज्ञात ट्रक का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply