News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Delhi

दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन आज शाम चार बजे तक सुरक्षा कारणों से रहेंगे बंद

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर । दिल्ली मेट्रो के छह प्रमुख स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार सुरक्षा कारणों से आज सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपडेट किया है कि यह व्यवस्था 12 अक्टूबर को लागू रहेगी।

डीएमआरसी के अनुसार, पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय और बाराखंबा रोड मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद रहेंगे। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की समीक्षा करेंगी। हालांकि, इन सभी मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।

Leave a Reply