News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
UP

इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ेंगी मॉडर्न पब्लिक स्कूल व गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की टीमें

मुरादाबाद, 24 अक्टूबर । दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित अबुल हसन मेमोरियल इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को 08 टीमों के बीच चार क्वार्टर फाइनल व दो सेमीफाइनल मैच का शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में जीतने वाली मॉडर्न पब्लिक स्कूल व गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल की टीम में अब फाइनल के लिए भिडेंगी। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में सेंट मीरा एकेडमी को ग्रीन मीडोज स्कूल ने 01-00 से हराया। दूसरे मुकाबले में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने डीपीजीएस को कड़े संघर्ष के बाद 04-03 से पराजित किया। यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुँचा, जिसमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की।

तीसरे मुकाबले में पीएमएस स्कूल को नागपाल इंटरनेशनल स्कूल ने 02-00 से हराया। चौथे मुकाबले में सीएल गुप्ता स्कूल ने ग्रीन मीडोज को 01-00 से पराजित किया। पाँचवें मुकाबले में गोल्डन गेट स्कूल ने क्रिप्टन पब्लिक स्कूल को 01-00 से हराकर जीत हासिल की।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला मॉडर्न पब्लिक स्कूल और नागपाल इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने नागपाल इंटरनेशनल को 06-00 से एकतरफा मात दी व फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल मैच सी एल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल बनाम गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को गोल करने का मौका नहीं दिया, गोल्डन गेट ने पेनल्टी में सी. एल. गुप्ता वर्ल्ड स्कूल को 04-02 के स्कोर से मात दी व फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में सभी टीमों ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। आयोजकों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं।

आयोजन मंडल में शाहवेज़ अली, आर पी सिंह, सावन देओल, कीर्ति बाजपेयी, मोहम्मद फरमान आदि उपस्थित रहे। कोच शाहवेज़ अली ने बताया कि फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को सुबह 09 बजे मॉडर्न पब्लिक स्कूल के ग्राउंड में खेला जाएगा।

Leave a Reply