शहीद देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर सांसद जोबा माझी समेत झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पश्चिमी सिंहभूम, 14 अक्टूबर । जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले शहीद देवेंद्र माझी के बलिदान दिवस पर बुधवार को चक्रधरपुर के पंप रोड स्थित सांसद जोबा माझी के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और समर्थकों ने समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष तथा बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में सांसद जोबा माझी, उनके पुत्र एवं विधायक जगत माझी, उदय माझी, अर्जुन माझी, झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, प्रदीप अग्रवाल, लखीराम हेम्ब्रम, कालीपद सोरेन, विशु हेम्ब्रम, भूकतु मार्डी, चंदन होनहागा, दिनेश जेना, कालिया जामुदा और बुधराम उरांव समेत बड़ी संख्या में नेता एवं समर्थक उपस्थित रहे। शहीद देवेंद्र माझी की पुत्रवधू सहित परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने समाधि स्थल पर फूल-मालाएं अर्पित कर शहीद देवेंद्र माझी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, जनहित के प्रति समर्पण और बलिदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों और संघर्ष की विरासत को नमन करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया।———-
