News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

गांधी-शास्त्री के विचारों को आत्मसात कर कांग्रेस को करें मजबूत : सांसद

खूंटी, 02 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय सह जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलकर देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ा है। दोनों महान विभूतियों के सिद्धांतों को आत्मसात कर कांग्रेस संगठन को और मजबूत किया जा सकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी की राह दिखाई और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और दृढ़ नेतृत्व का उदाहरण पेश करते हुए देश को नई दिशा दी। उनका नारा ‘जय जवान, जय किसान’ आज भी देश के जवानों और किसानों को प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, नईमुद्दीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, धर्मदास कन्डीर, प्रनीत तोपनो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।———-

Leave a Reply