हिसार : नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : डॉ. विजय कुमार
परिवार को प्रभावित करने के साथ-साथ समाज की उत्पादक शक्ति को भी कमजोर करता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंजू गुप्ता ने कहा कि सेवा
संकल्प अभियान के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नशामुक्त समाज
के निर्माण का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएसएस स्वयंसेवकों की सक्रिय
सहभागिता ऐसे अभियानों को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करती है और युवाओं को स्वस्थ,
कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजय परमार ने कहा कि नशामुक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक
वर्ग तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं में जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामाजिक
उत्तरदायित्व की भावना विकसित करके नशे की प्रवृत्ति को रोकने की दिशा में प्रभावी
कार्य किया जा सकता है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों
ने नशे से दूर रहने, दूसरों को नशे से बचाने तथा स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण
में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह
जागरूकता रैली युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण
में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का संदेश लेकर आगे बढ़ी। राष्ट्रीय सेवा योजना
के स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासन, सहभागिता और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त
युवा और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।