News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
UP

दुकानों में आगजनी के दौरान युवक की मौत के मामले में कैफे संचालक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नोएडा, 26 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के रायपुर गांव के पास स्थित आधा दर्जन कैफे में शनिवार की शाम को आग लगने की घटना में एक युवक की जलकर मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उसके परिजनों ने कैफे संचालक और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना सेक्टर- 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को दलीप चंद्र ने पुत्र धुली चंद निवासी सरस्वती कुंज चिपियाना खुर्द तिगरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 अक्टूबर की शाम को रायपुर गांव के पास स्थित नोक्लुज कैफे के फूड स्टॉल पर मरम्मत का कार्य चल रहा था। उक्त स्थान पर कैफे में फिनिशिंग/ बिजली फिटिंग का कार्य हो रहा था। उनके अनुसार उनका बेटा अन्य कर्मचारियों के साथ यह कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उक्त परिसर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, तथा परिषर में मौजूद अन्य दुकानों/ कैफे को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनके अनुसार आग की चपेट में आने से उनका बेटा साहिल शर्मा बुरी तरह से झुलस गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त कैफे में निर्माण/ फिनिशिंग एवं बिजली फिटिंग का कार्य कराया जाने के दौरान आवश्यक सुरक्षा मानको तथा अग्नि सुरक्षा संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया, जिसकी वजह से उनके बेटे की जलकर मौत हुई है। पीड़ित ने कैफे संचालक, बिजली फिटिंग/ फिनिशिंग का कार्य करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply