News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

अनूपपुर: टीटीई की अनिवार्यता वापस लेने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

अनूपपुर, 20 सितंबर । देश भर में टीईटी की अनिवार्यता पर शिक्षकों द्वारा लगातार उठ रहे विरोध के स्वर रविवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा शाखा अनूपपुर के बैनर तले जिलेभर के शिक्षकों ने शाम को सामतपुर स्थित शिव मारुति मंदिर तालाब से पैदल रैली निकाल कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार वेद प्रकाश सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिसमें शिक्षकों ने लंबित पांच सूत्री मांग करते मांगों को पूर्ण करने अपील की है।

ज्ञापन में कहा गया हैं कि वर्तमान में सेवारत शिक्षको को (टीईटी) शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त रखने, अध्यापक शिक्षक संवर्ग को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधिकी गणना करते हुए पेशन ग्रेच्युटी और अवकाश के नगदी करण का लाभ प्रदान किए जाने, अव्यवहारिक ई अटेंडेंस बंद करने, हड़ताल अवधि (सितंबर 2022) का वेतन भुगतान कराने एवं लंबित क्रमोन्नति समयमान वेतनमान के आदेश जारी किए जाने की मांग की गई है। इससे पूर्व शिक्षकों ने दोपहर 12 बजे सामतपुर तिराहा स्थित शिव मारुति मंदिर तालाब पर एकत्रित होते उपवास कर अपना विरोध आरंभ किया, जिसके बाद सभी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन करते सरकार के खिलाफ टीटीई जैसे आदेश को औचित्यहीन बताया।

शिक्षा संघ अनूपपुर के जिला अध्यक्ष संजय निगम ने बताया कि लंबे समय से विद्यालयों में अध्यापन कार्य कर रहे शिक्षकों के अनुभव, समर्पण और सेवा योगदान को नजरअंदाज कर टीईटी जैसी अनिवार्य परीक्षा की व्यवस्था किए जाने से शिक्षकों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में लगाए हैं, उनकी वर्षों की सेवा और अध्यापन अनुभव को भी योग्यता का महत्वपूर्ण आधार माना जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि टीटीई को लेकर पूर्व में शिक्षक संघ द्वारा कई बार विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें लंबित मांगों को पूर्ण करने के साथ टीटीई अनिवार्यता को वापस लेने की मांग की गई है।

Leave a Reply