News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

रनिया में अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त, 150 लीटर चुलाई शराब बरामद

खूंटी , 25 सितंबर । गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को रनिया थाना क्षेत्र के जयपुर एवं उड़ीकेल खिजुरटोली में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। अधीक्षक उत्पाद, खूंटी के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री स्थलों से करीब 150 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। वहीं, शराब बनाने के लिए तैयार करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भट्ठियों को भी नष्ट किया।

उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध शराब की भट्ठी संचालकों एवं विक्रेताओं की पहचान कर उनके खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply