कृष्ण कुमार सकलानी बने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक
मंडी, 16 अगस्त । मंडी जिला जोगिंदरनगर विकास मंच के संस्थापक कृष्ण कुमार सकलानी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया गया। भाजपा व्ययापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक गोविंद ठाकुर ने उन्हें इस पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। मंडी जिला के लडभड़ोल तहसील के गांव खद्दर से संबंध रखने वाले कृष्ण कुमार सकलानी राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हैं। कृष्ण कुमार सकलानी एक सफल उद्यमी हैं, उन्होंने मंडी जिला में अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए। जिनमें लोगों को मुफ्त नेत्र चिकित्सा कैंप,गरीब लोगों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता, कोविड महामारी के दौरान मुफ्त राशन तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए दिल खोल कर मदद की है।
दिल्ली में कार्यरत कृष्ण कुमार सकलानी हिमाचली संस्थाओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हैं और बिभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
इधर, कृष्ण कुमार सकलानी ने उनकी नियुक्ति के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित पूर्व मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही प्रदेश का दौरा करेंगे और व्यापारियों के मांगों को राज्य सरकार और केंद्र सरकार से प्रभावी ढंग से उठाएंगे।