हांसी : कार ने बाइक को मारी टक्कर मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत, एक घायल
पुलिस ने उसके शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। गंभीर रूप घायल नवीन को इलाज के लिए रोहतक
पीजीआई में भेजा गया हैं। कार में सवार चालक सिसाय निवासी जो कि फिलहाल हांसी की रामपुरा
कालोनी में रहता हैं। उसके साथ में उसकी माता भी थी, उसको भी चोट लगी है। उसको इलाज
के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अमृत लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके
पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल
में भर्ती करवाया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा। मामले की जांच
की जा रही हैं।