हिसार : आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण : सिद्धांत जैन
को आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत भी दी।
निरीक्षण के
दौरान पुलिस वाहनों, संचार उपकरणों और अन्य संसाधनों की स्थिति भी जांची गई। एसपी ने
कहा कि आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण
है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और
तत्परता से करना चाहिए।
इसके बाद अर्दली रूम में एसपी ने पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं और शिकायतें
सुनीं। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों
को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसपी ने कर्मचारियों का मनोबल
बढ़ाते हुए कहा कि हर पुलिसकर्मी विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी है और उनकी समस्याओं का
समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, पारदर्शिता
और जनसेवा की भावना से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जनता का विश्वास पुलिस
की सबसे बड़ी ताकत है और इसे कायम रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी है।