News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाले का आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

धनबाद, 06 नवंबर । धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान करोड़ों रुपये के सरकारी मुआवजा घोटाला मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 32/16 के प्राथमिकी अभियुक्त 85 वर्षीय नरसिंह दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने जाली और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जिला भू-अर्जन कार्यालय से छह करोड़ 32 लाख 13 हजार 585 रुपये का अवैध मुआवजा प्राप्त किया।

शुक्रवार को इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए धनबाद एसीबी ने बताया कि, नरसिंह दास ने धनबाद मौजा संख्या 51 के खाता संख्या 121 और प्लॉट संख्या 1630 की जमीन पर अपना अधिकार जताने के लिए दलील संख्या 25560, 21 अक्टूबर 1970 का सहारा लिया था। इसी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने 6,32,13,585 रुपये का मुआवजा प्राप्त किया।

जांच के दौरान जिला अवर निबंधक, धनबाद कार्यालय से प्राप्त दस्तावेजों में बड़ा खुलासा हुआ। आधिकारिक अभिलेख के अनुसार, संबंधित दलील मूल रूप से हराधन महतो सहित अन्य के नाम पर बंगला लिपि में निबंधित थी, जबकि आरोप है कि नरसिंह दास ने इसी दलील को अंग्रेजी में कूटरचित तरीके से तैयार कराकर जमीन पर अपना दावा पेश किया और सरकारी मुआवजे की राशि हासिल कर ली।

इस मामले में निगरानी थाना में 21 अप्रैल 2016 को मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply