News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

भाजपा दिल्ली ने किसान और ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां कीं

नई दिल्ली, 28 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में किसान मोर्चा और ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिलाध्यक्षों की नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति और शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सोलंकी तथा ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल ने नई नियुक्तियों की घोषणा की। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों में प्रमोद चौधरी, उर्मिला चौधरी, अरूण चौधरी, सतपाल मलिक, संदीप डेढ़ा, सुनील चौहान, देवेंद्र बांके पहलवान और अरविन्द नागर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राजपाल राणा, अनूप चौधरी और जितेंद्र खत्री को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

राहुल माथुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सन्नी डेढ़ा, डॉ. रविन्द्र डबास, अनमोल राणा, मानवेन्द्र सिंह, डॉ. प्रतीक चौधरी, आनन्द दहिया, सुमीत राणा और मुनेश चौहान को मंत्री नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र सिंह को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

किसान मोर्चा में विनोद जायस को मुख्य प्रवक्ता, मनोज त्यागी और सुनील श्योराण को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। अभय कालरा को मीडिया प्रमुख, नारायण प्रताप सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख, जबकि देवव्रत कुमार और जतिन खारी को क्रमश: सोशल मीडिया एवं आईटी से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। केशव पुरम से मुकेश कुमार राव, चांदनी चौक से सत्यभान सिकरवार, उत्तर पूर्वी से सुरेन्द्र साहू, नवीन शाहदरा से रविन्द्र चौधरी, मयूर विहार से अजब सिंह, शाहदरा से सुभाष शर्मा, नई दिल्ली से ब्रह्म प्रकाश टोकस, करोल बाग से सरजीवन बिंदल, उत्तर पश्चिम से सुदेश बालियान, बाहरी दिल्ली से अनिल दराल, पश्चिमी दिल्ली से रविन्दर गौड, नजफगढ़ से संदीप सहरावत कैर, महरौली से ईश्वर प्रधान और दक्षिणी दिल्ली से राम निवास भडाना को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। दर्शन सिंह वर्मा, लोकेश नम्बरदार, राम नरेश अहिरवाल, श्याम कुमार सेन, महेश अवाना, मंजीत बेनीवाल, हिमांशु यादव और सतीश लोहिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राम खिलाडी यादव, आकाश जेलदार और मोहित नागर को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

बृजेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा अजय सैनी, रामबीर सैन, अनीता चौधरी, कमलेश यादव, नरेश चौधरी, प्रियंका सिंह, गौरव बघेल और रोहित सहरावत को मंत्री बनाया गया है। अखिलेश कुमार को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

ओ.बी.सी. मोर्चा में वरूण सैनी, सतीश (बिट्टू), एस.एस. गोला और कपिल नागर को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। मोहित वर्मा को मीडिया प्रमुख, मनीष यादव को सोशल मीडिया प्रमुख और आकाश वर्मा को आईटी प्रमुख बनाया गया है।

ओ.बी.सी. मोर्चा के जिलाध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। केशव पुरम से लोकेश चंदेला, चांदनी चौक से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी से नितिन चौधरी, नवीन शाहदरा से सोमपाल पांचाल, मयूर विहार से गौरव डेढ़ा, शाहदरा से मनोज चौधरी, नई दिल्ली से अश्वनी यादव, करोल बाग से ऋषि तंवर, उत्तर पश्चिम से अशोक वर्मा, बाहरी दिल्ली से उमेश विश्वकर्मा, पश्चिमी दिल्ली से नीरज गुप्ता (तेली), नजफगढ़ से दीपक डागर, महरौली से बलराज सिंह चौधरी और दक्षिणी दिल्ली से पुष्पेन्द्र राठौर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और दोनों मोर्चों को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Reply