राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 11 काे बीकानेर में
बीकानेर, 03 जुलाई । राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी 11 काे बीकानेर आएंगी। वे यहां होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग द्वारा 11 जुलाई 2026 को कपिल धारा, बीकानेर में आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगी। कार्यक्रम काे लेकर उत्साह का माहौल है।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग से जुड़े गाेपाल अग्रवाल ने बताया कि दीया कुमारी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। उनके कार्यक्रम की पुष्टि होने से होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर पर्यटन उद्योग से जुड़े गणमान्य नागरिक, होटल व्यवसायी, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा और प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी तथा यह आयोजन बीकानेर के होटल एवं पर्यटन उद्योग के लिए एक ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।