News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पलवल: हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

पलवल, 27 जून । शहर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में अपराध जांच शाखा होडल ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अपराध जांच शाखा प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई को रामनगर दुकड़िया मोहल्ला निवासी अमित पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया था। हमलावरों ने पहले उसकी आंखों में लाल मिर्च का चूर्ण डाल दिया, इसके बाद हथौड़े और फरसे जैसे घातक हथियारों से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच अपराध जांच शाखा होडल को सौंपी गई थी। जांच के दौरान 27 मई को एक आरोपित हर्ष को मुठभेड़ के बाद अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सात जून को दूसरे आरोपित रोहित को भी पकड़ लिया गया, जिसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का सरिया बरामद हुआ था। वह भी न्यायिक हिरासत में है।

पुलिस ने अब मुख्य आरोपित सागर को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

Leave a Reply