News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

रीवाः उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

रीवा, 30 मई । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को रीवा शहर में विभिन्न निमार्णाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मातृ-शिशु अस्पताल तथा पीजी हॉस्टल, पीईटी स्कैन सेंटर एवं कैंसर अस्पताल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन नैकहाई शौर्य स्मारक का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की तथा स्मारक के निर्माण को निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्माणाधीन कुठुलिया-रौसर सड़क का भी निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सड़क के बन जाने से आमजन को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उप मुख्यमंत्री ने अमहिया रीवा स्थित निवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजनों की अपेक्षाओं एवं समस्याओं पर सुनवाई करते हुए यथोचित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित स्टाफ को निर्देशित किया।

Leave a Reply