News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

लखनऊ में 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषण गबन करने वाला कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार

लखनऊ, 22 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक कंपनी के 18.53 किलोग्राम सोने के आभूषण गबन करने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।

चौक थाना प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कंपनी जो सोना लेकर लोगों को पैसा देती है, के जनरल मैनेजर उमेश कुमार ने 12 दिसंबर 2024 को मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में बताया था कि कुछ लोग खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओ के साथ मिलीभगत करके हेराफेरी और धोखाधड़ी कर 22 कैरेट शुद्धता वाले 18531.1 ग्राम सोने के आभूषण हड़प लिए है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी क्रम में प्रकाश में आए ठाकुरगंज के जनरेलगंज बालागंज निवासी कमल सिंह को पुलिस ने बीती मंगलवार की रात को प्रेरणा स्थल से रिंग रोड की ओर जाने वाली सड़क से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त इसी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply