News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

तनुज मेहरा ने लेफ्टिनेंट बन बढ़ाया नैनीताल का गौरव

तनुज नगर के गोविंद सिंह मेहरा और लता मेहरा के सुपुत्र और अभिनव मेहरा के बड़े भाई हैं। उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नैनीताल के लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल और अम्तुल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। वह एनसीसी की 5-उत्तराखंड बटालियन के डीएसबी परिसर की सब-नेवल यूनिट से भी जुड़े रहे। उन्होंने वर्ष 2022 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की और आईएमए यानी भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से कठोर प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण पूरा किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय स्वर्गीय अपने दादा नैन सिंह मेहरा, दादी चंपा मेहरा तथा नाना दीवान सिंह और नानी राधिका देवी के आशीर्वाद को दिया है।

Leave a Reply