News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : लैब संचालक की मौत के दस दिन बाद फोरेंसिक टीम ने लिए घटनास्थल से साक्ष्य

गौरतलब है कि गांव घोघडिय़ा निवासी 29 वर्षीय प्रवीण की गत 21 नवंबर रात को हुडा मार्केट में लेबोरेटरी में आग लगने से मौत हो गई थी। शव ग्रांउड फ्लोर पर मिला था। मृतक पार्टनरशीप में लेबोरेटरी चलाता था। देर रात तक काम होने के कारण वह बेसमेंट में सो जाता था। फायर बिगे्रड ने आग पर काबू पाया था। उस दौरान पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को साैंप दिया था।

मृतक के बिसरे को जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया था। जिसकी रिपोर्ट अभीतक पुलिस को नही मिली है। प्रवीण की मौत के दस दिन बाद पुलिस तथा फोरेंसिक टीम ने लेबोरेटरी को खोला। टीम ने वहां से जले हुए सामान तथा सोने के स्थान से राख के संैपल लिए। जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया। बिसरा रिपोर्ट आने तथा फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद फिर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी रीना ने बताया कि मृतक का बिसरा पहले लेबोरेटरी भेजा जा चुका है। अब फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Leave a Reply