News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Jharkhand

पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान, 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और यातायात नियमों के सख्त पालन को सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने 143 से अधिक वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान दोपहिया वाहनों में ओवरलोडिंग और हेलमेट के उपयोग, बसों में ओवरलोडिंग, कार चालकों द्वारा सीट बेल्ट के प्रयोग तथा नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म के इस्तेमाल की जांच की गई।

जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 वाहन चालकों से दंड स्वरूप कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मौके पर एमवीआई सूरज हेंब्रम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब परिवहन विभाग की ओर से लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में सड़क हादसों की संख्या चिंताजनक है, जिसे कम करने के लिए ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे घर से निकलते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में जान-माल की क्षति से बचा जा सके।————-

Leave a Reply