News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

डीसी ने की राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश

बैठक में सरकारी भूमि का नामांतरण, जमाबंदी से संबंधित प्रतिवेदन, छूटे हुए प्लॉटों की एनजीडीआर‌एस पोर्टल पर प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन रिपोर्ट, राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, मोटेशन तथा भारत माला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं भू-हस्तांतरण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply