News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
UP

गाैतमबुद्धनगर से किशोरी और किशोर लापता

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हरौला गांव में रहती है। महिला के अनुसार 3 नवंबर दोपहर के समय उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से किसी काम से निकली लेकिन वापस नहीं आई। उन्होंने बताया कि महिला ने एक अज्ञात युवक पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की 2 टीमें बनाई गई हैं।

वही थाना सेक्टर -49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि बीती रात चरण आगरी पुत्र देबू आगरी निवासी सेक्टर 51 ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी गीता के साथ किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। जब वह लौट कर आए तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा करण(13) घर पर नहीं है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपने बेटे को काफी खोज लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित ने बीती रात को इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

————–

Leave a Reply