हिसार : ओबीसी बिग्रेड के सम्मेलन में उठाई जाएगी ओबीसी की मांगे : डा. कृष्ण बागोरिया
23 नवंबर को गंगवा रोड स्थित संत कबीर छात्रावास में किया जा रहा है। उसमें ओबीसी बिग्रेड
के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मिट्टी
कला बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कर्ण सिंह रानोलिया करेंगे। कंबोज महासभा के प्रदेश अध्यक्ष
देशराज कंबोज, मुख्य महासचिव सुरेंद्र रोहिल्ला, रिटायर्ड डीएसपी करता राम कश्यप व
डॉ. तुलसीराम रोहिल्ला विशिष्ट अतिथि होंगे। पशुपालन विभाग के सेवानिवृत एमडी एवं ओबीसी बिग्रेड के महासचिव डा. कृष्ण कुमार
बागोरिया ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी।
उन्होंने ओबीसी समाज की
मांगों का जिक्र करते हुए बताया कि प्रदेश में क्लास फर्स्ट और क्लास सेकंड की नौकरियों
में 27 प्रतिशत (16+11) आरक्षण लागू करवाना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) की
नौकरियों में बीसी के लिए (16+11) प्रतिशत व एससी में 20 प्रतिशत आरक्षण लागू करवाना,
लोकल बॉडीज और पंचायती राज संस्थाओं में मेंबर से लेकर चेयरमैन तक ओबीसी की आबादी के
अनुसार आरक्षण लागू करवाना, सत्ता व राजनीतिक पार्टियों के संगठनों में भागीदारी नहीं,
जनसंख्या के हिसाब से हिस्सेदारी चाहिए, ओबीसी समाज के शिक्षार्थी बच्चों को एससी के
समान सभी प्रकार की सरकारी सुविधाएं उपलब्ध करवाना, इंदिरा साहनी व भारत सरकार केस
में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार एक अप्रैल 1993 से ओबीसी को क्लास फर्स्ट से
क्लास फोर तक नौकरियों में बैक लॉग कोटा लागू करवाना, हरियाणा प्रदेश में जातिगत जनगणना
करवाना, प्रमोशन में एससी कर्मचारियों तर्ज पर ओबीसी के कर्मचारियों को एससी तर्ज पर
प्रमोशन में आरक्षण लाभ मिलने की मांगे प्रमुख रहेगी।