News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

गीता धामी ने किया वरिष्ठजनों और कुष्ठ आश्रम के रोगियों से संवाद

गीता धामी ने सबसे पहले क्षेत्र के वरिष्ठजनों और ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने स्वास्थ्य, आजीविका, मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय चुनौतियों से संबंधित समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने नशामुक्ति, महिलाओं के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मंगल दल की सदस्य राखी ने गांव में कच्ची शराब बंद कराने, बाढ़ सुरक्षा के लिए बांध निर्माण और सड़क निर्माण कार्यों के लिए ग्रामीणों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।

इसके बाद गीता धामी ने कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने 85 वर्षीय श्री देव राम, 70 वर्षीय शंकर लाल और 61 वर्षीय पार्वती देवी सहित अन्य मरीजों से उनके स्वास्थ्य और दैनिक देखभाल के बारे में जानकारी ली।

आश्रम प्रबंधक बेंसन चौहान से बातचीत के दौरान, धामी ने आश्रम की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत और रोगियों की नियमित चिकित्सकीय जांच के लिए वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम निवासियों को फल और आवश्यक सामग्री भी वितरित की।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडे ने गीता धामी का स्वागत किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। ग्राम प्रधान वैशाली राणा ने भी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, एपीडी विम्मी जोशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply