News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

विदेशी मुद्रा भंडार 5.54 अरब डॉलर बढ़कर 692.57 अरब डॉलर पर पहुंचा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 14 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 5.54 अरब डॉलर बढ़कर 692.58 अरब डॉलर रहा। पिछले कुछ हफ्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में जारी गिरावट पर विराम लगा है। आरबीआई के मुताबिक मुख्य रूप से स्वर्ण भंडार में भारी तेजी आने की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है।

आंकड़ों के अनुसार 14 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 15.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 562.29 अरब डॉलर पर पहुंच गई। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 5.33 अरब डॉलर उछलकर 106.86 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 5.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.65 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित भंडार 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.78 अरब डॉलर रहा।

Leave a Reply