विश्रामपुरी में किसान बाड़ागांव में धान खरीद केंद्र खुलवाने धरने पर बैठे
पूरा मामला केशकाल विधानसभा अंतर्गत बाड़ागांव में धान खरीद केंद्र का हाेने से तथा इसकी जानकारी मिलने से केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम रविवार काे किसानों से मिलने धरना स्थल पहुंचे। सभी किसान 4-5 घण्टे तक चक्काजाम करने के बाद वापस धरना स्थल पहुंचकर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने मुलाकात कर संवाद किया। विधायक ने शासन प्रशासन से बातचीत कर जल्द धान खरीद केंद्र शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। विधायक ने कहा कि बाड़ागांव में धान खरीद केंद्र शुरू करवाना मेरी प्राथमिकता है। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि धान खरीद केंद्र को लेकर किसानों की इस लड़ाई में मैं आप लोगों के साथ खड़ा हूं। वहीं विधायक के मुलाकात के बाद भी किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। विश्रामपुरी में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।
————–