News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : डिजिटल सुविधाओं से धान खरीद प्रक्रिया हुई आसान

उन्होंने कहा कि भीड़ और अनावश्यक प्रतीक्षा से बचने के लिए उन्होंने पहले ही ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर लिया था। डिजिटल प्रणाली के उपयोग ने उन्हें न केवल सहज अनुभव दिया, बल्कि खरीद केंद्र में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना भी नहीं करना पड़ा। निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचने के बाद उनकी तुलाई और खरीदी प्रक्रिया शीघ्रता से पूरी हो गई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

सुमित्रा मंडल ने बताया कि प्रदेश में महिला किसानों की बढ़ती भागीदारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। उन्होंने किसानों के लिए बनाई गई पारदर्शी और सुदृढ़ खरीद व्यवस्था की सराहना की तथा कहा कि इस वर्ष खरीद प्रक्रिया पूरी तरह सुचारू है और किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य समय पर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे घर की आवश्यकताओं और आगामी फसल की तैयारी में करेंगी। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाले 1,000 रुपये से भी उन्हें आर्थिक सहयोग मिला है।

सुमित्रा मंडल जैसी महिला किसान डिजिटल सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीद व्यवस्था के कारण अब अधिक सक्रिय रूप से अपनी उपज बेचने आगे आ रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक मजबूती की दिशा में प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

Leave a Reply