पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को प्रोत्साहन देने को चंपावत में इको राइड 7 नवंबर को
यह रैली सुबह 8 बजे पर्यटन कार्यालय चंपावत से शुरू होगी। यह दुधपोखरा-टी गार्डन मार्ग तक आयोजित की जाएगी। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चंपावत की प्राकृतिक सुंदरता को प्रदर्शित करना भी है।
जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि इस रैली में स्थानीय युवा, साइक्लिंग क्लब और साहसिक खेल प्रेमी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रैली मार्ग पर सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि प्रतिभागियों को कोई असुविधा न हो।
इस कार्यक्रम से जिले में एडवेंचर टूरिज्म को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।