News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

सतर्कता जागरुकता सप्ताह पर पीएनबी के अधिकारियों ने किया रक्तदान

सर्कल कार्यालय के प्रमुख नीरज कुमार आनंद ने शिविर का शुभारंभ किया और स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो किसी का अनमोल जीवन बचा सकता है। नीरज कुमार आनंद ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों से न केवल समाज में जागरुकता बढ़ती है, बल्कि बैंक कर्मचारियों में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना भी सुदृढ़ होती है।

इस अवसर पर सर्कल कार्यालय के उप प्रमुख पोविंदर कुमार ठाकुर और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे तथा सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए स्वयं भी रक्तदान किया। शिविर के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की टीम, स्थानीय प्रशासन और बैंक कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply