वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव लैम 3 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे उत्तर कोरिया
वियतनाम के सरकारी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यह यात्रा उत्तर कोरिया द्वारा शुक्रवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की स्थापना के 80 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सैन्य परेड के दाैरान हाे रही है।
वियतनाम के विदेश मंत्रालय ने बताया कि लैम की यह यात्रा उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के निमंत्रण पर हो रही है। लैम के साथ यात्रा पर जाने वाले उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में रक्षामंत्री फान वान गियांग भी शामिल हैं। इससे दाेनों देशाें के बीच संभावित सैन्य सहयाेग की संभावनाओं काे भी बल मिलता है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर काेरिया के मिसाइल परीक्षणाें और अमेरिका एवं चीन तनावाें के बीच वियतनाम खुद काे तटस्थ देश के ताैर पर स्थापित करने के प्रयास में है। वियतनाम 2019 में अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप और उत्तर काेरियाई नेता किम के बीच शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी कर चुका है।
———–