News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित

विस अध्यक्ष ने कहा कि शूटिंग खेल हमें धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाती है। इस प्रतियोगिता में युवाओं के भीतर जो समर्पण और जज्बा देखा गया, वह निश्चय ही उत्तर भारत के खेल भविष्य को नई दिशा देगा। उन्होंने आयोजकों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों और खेल प्रेमियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य में खेल संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं और युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर आयोजन सचिव सुभाष अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों निशानेबाज भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता उत्तराखंड राज्य शूटिंग एसोसिएशन की ओर से 04 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply