News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाएंगे: परीक्षा नियंत्रक

इस सम्बंध में गुरुवार को जानकारी देते हुए परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह शुरू हो जाएगी। छात्रों को समर्थ पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करना होगा।उन्होंने बताया कि महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा कराएं, ताकि परीक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू हो सकें।

इसके अतिरिक्त, महाविद्यालयों को 10 नवम्बर तक हर हाल में पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई है। परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाएंगे और परीक्षाएं समय पर सम्पन्न कराई जाएंगी।

Leave a Reply