मीरजापुर की दीक्षा और वाराणसी की नेहा के बीच दंगल में जोरदार भिड़ंत, मुकाबला बराबरी पर खत्म
दंगल में पुरुष पहलवानों के बीच भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। रोहित सरसा ने लखन रुदौली को, अखिलेश गया सेठ ने मनीष अहरौरा को, जबकि दिलीप हाजीपुर ने गुलशन डाढ़ी को पटखनी देकर जीत दर्ज की। कई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जिससे दर्शक पूरे दिन रोमांचित रहे।
विशेष आकर्षण रहा संदीप पहलवान सरसा पर रखा गया दो लाख रुपये का इनाम। हालांकि उनके मुकाबले के लिए कोई पहलवान सामने नहीं आया। समिति ने उन्हें व चीनी पहलवान को सम्मानित किया।
दंगल में सरसा, रुदौली, डाढ़ी, गया सेठ, नैपुरा, बेलवारी, अहरौरा समेत कई अखाड़ों के पहलवानों ने दमखम आजमाया। निर्णायक की भूमिका में गुलाब यादव, संतोष सिंह और कौशल सिंह रहे, जबकि मास्टर उदय सिंह और चंद्रशेखर सिंह ने कमेंट्री संभाली। कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, वरुण सिंह, रामसकल सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।