News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

पर्वतारोही महेश ने हिमाचल के माउंट मणिरंग में फहराया तिरंगा

चंडीगढ़, 2 सितंबर । पर्वतारोही महेश कुमार ने हिमाचल के माउंट मणिरंग (6,593 मीटर) पर तिरंगा फहराने के साथ ही सूर्य नमस्कार कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। माइनस 7 डिग्री तापमान और कम ऑक्सीजन की उपलब्धता के बीच महेश ने ऐसा कर योग के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण को दुनिया के सामने रखा। महेश ने दावा किया कि इतनी ऊंचाई पर सूर्य नमस्कार करने वाले वो पहले पर्वतारोही हैं। मणिरंग हिमाचल प्रदेश के किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर स्थित है। हिमाचल का सर्वोच्च पर्वत 6816 मीटर ऊंचा रेओ पुरग्यिल है। इसके पास ही मणिरंग है, जो आधुनिक यातायात आने से पहले स्पीति घाटी और किन्नौर के बीच व्यापारिक मार्ग था। महेश ने कहा कि उनका लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का है। बारिश और खराब मौसम के बीच महेश ने 17 अगस्त को चढ़ाई शुरू की। 18 अगस्त को बेस कैंप पर पहुंचे और 25 अगस्त को माउंट मणिरंग पर तिरंगा लहरा दिया। भारतीय प्रजापति हीरोज़ ऑर्गेनाइजेशन ने पर्वतारोही महेश का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जयसिंह वर्मा ने बताया की संगठन एसे व्यक्ति की हमेशा मदद करता है जो समाज और देश के लिए कुछ करना चाहते है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह, महासचिव परवीन विरोधियों, अजेश प्रजापति अध्यक्ष पंचकूला, मोनू अधिवारिया, रोहित बुडानिया अध्यक्ष मोहाली, महेश डुंढाड़ा, जसवंत सरपंच, विशाल और रणबीर सिंह प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply