भाजपा ने किया पौधारोपण और स्वदेशी अपनाओ कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक जटाशंकर पांडे और भाजपा नेता आलोक बाजपेई उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्यों विजय विश्वकर्मा और अनूप खा की ओर से किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर महीने के अंतिम रविवार को आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम का अनुश्रवण भी किया गया। जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने संबोधन में कहा,
“आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है। हमें अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुएं अपनानी चाहिए और उनका उत्पादन हर घर तक पहुंचाना चाहिए। साथ ही हर व्यक्ति को पौधारोपण में भाग लेना चाहिए ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे।
कार्यक्रम में प्रमोद मालाकार, रवि कांत पांडेय, मनोज सिंह, विजय हेंब्रम, गुरमीत सिंह भामरा, सन्नी, कौशल कुमार सिंह, विकास वर्मा, बंटी सिंह, मिट्ठू वर्णवाल, रणजीत सिंह, सौरभ यादव, विक्की रजक, राजेंद्र शर्मा, मोहित गुप्ता और संजू सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित लोगों ने शपथ पत्र भरकर स्वदेशी अपनाने और पौधारोपण का संकल्प लिया।