News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

एसएससी-सीजीएल परीक्षा में डिजिटली चोरी करता पकड़ा गया एक अभ्यर्थी

इस संबंध में धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने रविवार को बताया कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह स्थित इनफिनिटी डिजिटल ज़ोन में एसएससी सीजीएल की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस सेंटर पर सिस्टम संख्या- सी 095 पर बैठा अभ्यर्थी जिसका नाम आइके गुजराल जो बिहार के पटना स्थित धनरुआ थाना क्षेत्र के सीरिया के रहने वाला है, वह सिस्टम पर चुपचाप सिस्टम के माउस को पकड़ का बैठा था और बिना माउस हिलाए ही उसके प्रश्न के उत्तर के विकल्प स्वतः सोल्व हो जा रहे थे। जिसके बाद सेंटर पर मौजूद मजिस्ट्रेट ने इस अभ्यर्थी से पूछताछ के बाद उसे बरवाअड्डा थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

इसके बाद इस कदाचार में शामिल अभ्यर्थी आइके गुजराल, परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी के सर्वर कर्मी एवं अभ्यर्थी के अन्य सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी का कम्प्यूटर रिमोटली कोई हैंडल कर रहा था और वही उसके प्रश्नों के उत्तर भी सोल्व कर रहा था। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिससे यह साफ हो गया है कि वह किसी सिंडिकेट के संपर्क में था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थी ने पूछताछ में यह कबूल किया है कि इसका उन लोगों से पैसों की डील हुई थी और उन्होंने इसे परीक्षा में पास कराने वादा किया था। सिटी एसपी ने बताया कि यह बड़ा ही संगीन मामला है, इसमे कई रैकेट जुड़े हो सकते है। फिलहाल इसपर डिजिटली साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Leave a Reply