मुख्यमंत्री ने असम राइफल्स पर हमले में बलिदान जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राष्ट्र बलिदान जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारे वीर जवानों का यह त्याग हम सबको देश की रक्षा और एकता के मार्ग पर और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।