News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

राजस्थान शतरंज संघ के चुनाव पर रोक, मांगा जवाब

याचिका में अधिवक्ता अखिल सिमलोट ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता राजस्थान शतरंज संघ का सचिव है। संघ के अध्यक्ष रहे महावीर रांका के खिलाफ सहकारिता विभाग में शिकायत दी गई थी और उन्हें पद से हटाया गया था। वहीं याचिकाकर्ता ने सहकारिता विभाग में प्रार्थना पत्र पेश कर चुनाव कराने की मांग की थी। जिसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि संघ की जांच विभाग में लंबित चल रही है। याचिका में कहा गया कि इसके बावजूद बीकानेर में चुनाव कराने के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन कराया गया है। इसके तहत 6 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने चुनाव पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

Leave a Reply