News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में सभी विभागों की होनी चाहिए सक्रिय सहभागिता : कलेक्टर

बैठक में गणेश विसर्जन की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें विसर्जन स्थल पर आवश्यक व्यस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने घाट व विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही।

बैठक में 10 जुलाई से शुरू किये गये आदि कर्मयोगी अभियान के संबंध में चर्चा की गई। आदि कर्म योगी अभियान के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुनियोजित व सुव्यस्थित तरीके से क्रियान्वित करने के निर्देश आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक आयुक्त को दिये गये। इसके साथ ही जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के लिए किये जाने वाले कार्यक्रम व गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई। जिसके तहत जिले में एनजीओ सीएसओ एवं ग्राम स्तर पर अनुभवी संवेदनशील एवं ऊर्जावान वालंटियर के चयन को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही आदिवासी विकास एवं मूलभूत सुविधाओं संतृप्तिकरण हेतु कैलेण्डर आधारित योजना को लेकर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र पाटले, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, सर्व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply