News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

150 करोड़ में पीआरएन साउथ की 30 कॉलोनियों को मिलेगी सीवरेज की समस्या से मुक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में ग्रेटर निगम के क्षेत्र वार्ड संख्या 63 से लेकर 67 तक में सीवरेज लाइन डालने के लिए जेडीए ने सर्वे करवाया है। सर्वे का काम लगभग पूरा होने को है। वार्ड 63 के पार्षद पीयूष किराडू ने बताया कि लंबे समय से लंबित सीवरेज की समस्या का समाधान किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री कर्नल राजवर्धन सिंह राठौड़ के प्रयासों से स्थानीय जनता को यह सौगात मिलने जा रही है। स्थानीय निवासी सीताराम कुमावत ने बताया कि कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पार्षद पीयूष किराडू के प्रयासों से सालों से चली आ रही समस्या का समाधान होने जा रहा है। उम्मीद है कि जेडीए जल्द ही सीवरेज लाइन के काम को पूरा करेगा।

Leave a Reply